हिन्दी भाषा शिक्षण शास्त्र : सीखना और अधिग्रहण-1

Date:

1. प्राथमिक स्तर पर बहु-सांस्कृतिक पृष्ठ-भूमि वाली कक्षा में बच्चे लक्ष्य भाषा के परिवेश से भाषा अर्जित करते हुए
(CTET 2011)
(a) उसे शुद्ध-अशुद्ध रूप में पहचानते हैं
(b) व्याकरणिक नियमों की शुद्धता को परखते हैं
(c) लक्ष्य भाषा की अपनी भाषा से तुलना करते हैं
(d) धीमे-धीमे भाषा के रचनात्मक प्रयोग का अभ्यास करने लगते हैं

Answer: (c) लक्ष्य भाषा की अपनी भाषा से तुलना करते हैं

2. निम्नलिखित में से किस उद्देश्य के लिए प्राथमिक स्तर पर भाषा नहीं सीखी जाती?
(CTET Jan. 2012)
(a) भाषा का व्याकरण सीखना
(b) मन की बात कहना-सुनना
(c) अपनी अनेक ज़रूरतों को पूरा करना
(d) जीवन की विभिन्न स्थितियों को साधना

Answer:(a) भाषा का व्याकरण सीखना

3. भाषा-अर्जन के संबंध में कौन-सा कथन उचित नहीं है ?
(CTET Jan. 2012)
(a) परिवेश से प्राप्त भाषिक आँकड़ों के आधार पर सहज रूप नियम बनाए जाते हैं
(b) भाषा-अर्जन में भाषिक परिवेश महत्त्वपूर्ण होता है
(c) इसमें समाज-सांस्कृतिक विशेषताओं को सहज रूप से आत्मसात् किया जाता है
(d) भाषा के नियम सीखे जाते हैं

Answer: (d) भाषा के नियम सीखे जाते हैं

4. अर्थ की गहनता को समझने में कौन-सी पद्धति सर्वाधिक रूप से सहायक है?
(CTET Nov. 2012)
(a) धीमा पठन
(b) सस्वर पठन
(c) मौन पठन
(d) द्रुत पठन

Answer: (c) मौन पठन

5. सुहेल को पढ़ने में कठिनाई होती है। लेकिन उसका अवबोधन-पक्ष बेहतर है। सुहेल की समस्या है
(CTET Nov. 2012)
(a) डिप्रेशन
(b) डिस्प्राफिया
(c) डिस्लेक्सिया
(d) डिस्केल्कुलिया

Answer: (c) डिस्लेक्सिया

6. बच्चे विद्यालय आने से पहले
(CTET July 2013)
(a) कोई भी भाषा बोल नहीं सकते।
(b) सभी भाषाएँ पढ़ सकते हैं।
(c) सब कुछ लिख सकते हैं।
(d) अपनी बोलचाल की भाषा के अनुभवों से लैस होते हैं।

Answer: (d) अपनी बोलचाल की भाषा के अनुभवों से लैस होते हैं।

7. किस तरह के परिवेश में बच्चों का भाषा-विकास अपेक्षाकृत बेहतर होगा?
(CTET July 2013)
(a) एकल परिवार जहाँ माता-पिता मानक भाषा का प्रयोग करते हैं।
(b) संयुक्त परिवार जहाँ परिवार के सभी सदस्य बच्चों के साथ निरंतर अंतःक्रिया करते हैं।
(c) आधुनिक तकीनक से लैस कक्षा जहाँ भाषा-प्रयोगशाला का निरंतर प्रयोग होता है।
(d) शिक्षक द्वारा मानक भाषा का प्रयोग करना।

Answer: (b) संयुक्त परिवार जहाँ परिवार के सभी सदस्य बच्चों के साथ निरंतर अंतःक्रिया करते हैं।

8. बच्चों में पठन-संस्कृति का विकास करने के लिए अनिवार्य है
(CTET July 2013)
(a) कक्षा में मुखर वाचन करने का अभ्यास
(b) बाल साहित्य पठन हेतु प्रेरणा
(c) वर्तनी विन्यास का अभ्यास
(d) पठित सामग्री का लेखन-अभ्यास

Answer: (b) बाल साहित्य पठन हेतु प्रेरणा

9. सुहास पढ़ते समय कठिनाई का अनुभव करता है। वह से ग्रसित है।
(CTET July 2013)
(a) डिस्ग्राफिया
(b) डिस्लेक्सिया
(c) डिस्केलकुलिया
(d) डिस्थीमिया

Answer: (b) डिस्लेक्सिया

10. भाषा-अर्जन और भाषा-अधिगम में मुख्य अंतर है
(CTET July 2013)
(a) पाठ्य-पुस्तक के अभ्यासों का अभ्यास करने का।
(b) स्वाभाविकता का।
(c) भाषा के नियमों को स्मरण करने का।
(d) भाषा लेखन के अभ्यास का।

Answer: (b) स्वाभाविकता का।

11. भाषा की पाठ्य-पुस्तकों में दिए गए अभ्यास
(CTET Feb. 2014)
(a) बच्चों को चीज़ों को परखने, गहराई से जुड़ने और व्यापक अनुभव-स्तर से तादात्म्य का अवसर देते हैं
(b) बच्चों की भाषायी और सांस्कृतिक विविधता को सीमित करते हैं
(c) बच्चों को विस्तृत अभ्यास करने और शिक्षकों को बच्चों की भाषा में सुधार करने के तरीके बताते हैं
(d) बच्चों का सही-सही आकलन करने में सदैव मदद करते हैं कि वे क्या नहीं जानते

Answer: (a) बच्चों को चीज़ों को परखने, गहराई से जुड़ने और व्यापक अनुभव-स्तर से तादात्म्य का अवसर देते हैं

12. चॉम्स्की के अनुसार बच्चों के पास भाषा सीखने की क्षमता जन्मजात होती है। अतः हिन्दी भाषा की कक्षा में बच्चों को
(CTET Feb. 2014)
(a) विविध भाषा-प्रयोगों में परिचय प्राप्त करने के अवसर दिए जाने चाहिए
(b) व्याकरण के नियम समझा दिए जाएँ ताकि वे अपनी इस क्षमता के माध्यम से जल्दी भाषा सीख सकें
(c) सतत और व्यापक आकलन की प्रक्रिया से मुक्त रखें, उन पर अनावश्यक बोझ न डालें
(d) कुछ भी न पढ़ाने की आवश्यकता नहीं है

Answer: (a) विविध भाषा-प्रयोगों में परिचय प्राप्त करने के अवसर दिए जाने चाहिए

13. निम्नलिखित में से कौन-सा नियम पढ़ना सीखने में मुश्किल पैदा नहीं करता?
(CTET Feb. 2014)
(a) यह सुनिश्चित करना कि ध्वनि के नियम सीखकर उन पर अमल किया जाए
(b) बच्चों पर सावधानीपूर्वक पढ़ने के लिए जोर डालना
(c) शब्द-प्रति-शब्द पढ़ते हुए गति को बढ़ाने का आग्रह करना
(d) चित्र, संदर्भ और पूर्व अनुभवों के आधार पर अनुमान लगाते हुए पढ़ने के अवसर देना

Answer: (d) चित्र, संदर्भ और पूर्व अनुभवों के आधार पर अनुमान लगाते हुए पढ़ने के अवसर देना

14. प्राथमिक स्तर पर बच्चों के शुरुआती भाषा-विकास में सर्वाधिक योगदान दे सकते/सकती है/हैं
(CTET Feb. 2014)
(a) टी० वी० पर देखे जाने वाले पंद्रह मिनट के कार्टून का कार्यक्रम
(b) गृहकार्य पर व्यय किए जाने वाले तीस मिनट
(c) एफ० एम० पर पन्द्रह मिनट सुने जाने वाले समाचार
(d) परिवार में होने वाली परस्पर गुणवत्तापूर्ण बातचीत

Answer: (d) परिवार में होने वाली परस्पर गुणवत्तापूर्ण बातचीत

15. विद्यालय आने से पूर्व बच्चों के पास
(CTET Feb. 2014)
(a) पाँच हज़ार वाक्य होते हैं
(b) अपनी भाषा की जटिल और समृद्ध सरंचनाएँ होती हैं
(c) अपनी भाषा का सम्पूर्ण बाल साहित्य होते है
(d) पाँच हज़ार शब्द होते हैं

Answer: (b) अपनी भाषा की जटिल और समृद्ध सरंचनाएँ होती हैं

16. ‘प्राथमिक स्तर की शिक्षा मुख्यत: भाषा-शिक्षा है’ इस कथन का निहितार्थ यह है कि
(CTET Sept. 2014)
(a) बच्चों को केवल भाषा की ही शिक्षा दी जाए
(b) बच्चों के भाषा-विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए
(c) बच्चों को अनेक भाषाएँ सिखाना अनिवार्य है
(d) बच्चों को मानक भाषाएँ सिखाई जाएँ

Answer: (b) बच्चों के भाषा-विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए

17. पढ़ने की प्रक्रिया में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है
(CTET Sept. 2014)
(a) वर्णमाला का क्रमिक ज्ञान
(b) शब्दों को पढ़ने की कुशलता
(c) वाक्यों को पढ़ने की कुशलता
(d) पढ़ी गई पाठ्य-वस्तु का अर्थ ग्रहण करना

Answer: (d) पढ़ी गई पाठ्य-वस्तु का अर्थ ग्रहण करना

18. भाषा सीखने में बातचीत का इस रूप में सर्वाधिक महत्त्व है कि
(CTET Sept. 2014)
(a) इससे बच्चों का अच्छा समय व्यतीत हो जाता है
(b) शिक्षक और बच्चे – दोनों ही बातचीत में रस लेते है
(c) बच्चे विभिन्न उद्देश्यों के लिए भाषा का प्रयोग करना सीखते हैं
(d) बच्चे दूसरों के शुद्ध उच्चारण का अनुकरण कर सकते हैं

Answer: (c) बच्चे विभिन्न उद्देश्यों के लिए भाषा का प्रयोग करना सीखते हैं

19. भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में अंतर का सर्वप्रमुख कारण है
(CTET Sept. 2014)
(a) भाषा की पाठ्य-पुस्तकें
(b) भाषा में आकलन
(c) भाषायी परिवेश
(d) भाषा का व्याकरण

Answer: (c) भाषायी परिवेश

20. अमित पढ़ते समय कठिनाई का अनुभव करता है। वह —- से ग्रस्त है।
(CTET Feb. 2015)
(a) डिस्कैल्कुलिया
(b) अफ़ेज़िया
(c) डिस्लेक्सिया
(d) डिस्प्राफिया

Answer: (c) डिस्लेक्सिया

21. भाषा की पढ़ाई:
(CTET Sept. 2015)
(a) समूची पाठ्यचर्या में व्याप्त है।
(b) समूची पाठ्यचर्या का केवल एक हिस्सा है।
(c) बेहद जटिल और संवेदनशील है।
(d) भाषा की पाठ्य-पुस्तक से भी संभव है।

Answer: (a) समूची पाठ्यचर्या में व्याप्त है।

22. ‘पढ़ना’ कौशल में सबसे ज़्यादा महत्त्वपूर्ण है:
(CTET Sept. 2015)
(a) पढ़ने की गति
(b) अर्थ एवं अनुमान
(c) शब्दों का उच्चारण
(d) वर्णों की पहचान

Answer: (c) शब्दों का उच्चारण

23. भाषा-अर्जन के संबंध में कौन-सा कथन उचित नहीं है?
(CTET Sept. 2015)
(a) भाषा-अर्जन के लिए नियम सिखाए जाते हैं।
(b) भाषा-अर्जन को सहज बनाने के लिए समृद्ध भाषिक परिवेश होना चाहिए।
(c) बिना विद्यालय गए भाषा-अर्जन संभव है।
(d) सभी बच्चों में भाषा-अर्जन की स्वाभाविक क्षमता होती है।

Answer: (b) भाषा-अर्जन को सहज बनाने के लिए समृद्ध भाषिक परिवेश होना चाहिए।

24. एक तीन साल के बच्चे से किसी भी ऐसे विषय पर बातचीत की जा सकती है, जो उसके दायरे में आता हो।
(CTET Feb. 2016)
(a) संज्ञानात्मक
(b) सामाजिक
(c) भावनात्मक
(d) सांस्कृतिक

Answer: (a) संज्ञानात्मक

25. चॉम्स्की के अनुसार
(CTET Feb. 2016)
(a) भाषिक क्षमता जन्मजात होती है।
(b) भाषिक क्षमता विद्यालय से प्राप्त होती है।
(c) भाषा अनुकरण से ही सीखी जाती है।
(d) भाषा सीखने में समाज का स्थान सर्वोपरी है।

Answer: (a) भाषिक क्षमता जन्मजात होती है।

26. “भाषा शून्य में विकसित नहीं होती।” इसका शैक्षिक निहितार्थ है कि भाषा सीखने के लिए अनिवार्य है।
(CTET Sept. 2016)
(a) पारिवारिक संवाद
(b) सामाजिक अंतःक्रिया
(c) विद्यालयी पढ़ाई-लिखाई
(d) भाषा प्रयोगशाला

Answer: (b) सामाजिक अंतःक्रिया

27. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने के एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य की ओर संकेत करता है?
(CTET Sept. 2016)
(a) गणित के पाठयक्रम के अनुरूप हिन्दी में संख्याएँ जानना
(b) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और वचन की शुद्ध पहचान करना
(c) भाषण, वाद-विवाद और कविता-पाठ में भाग लेना
(d) भाषा को अपने परिवेश एवं अनुभव को समझने का माध्यम मानना

Answer: (d) भाषा को अपने परिवेश एवं अनुभव को समझने का माध्यम मानना

28. वाइगोत्स्की ने भाषा-विकास का _____________ परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया।
(CTET Dec. 2018)
(a) समाज-सांस्कृतिक
(b) व्यवहार-सांस्कृतिक
(c) संज्ञानवादी
(d) व्यवहारवादी

Answer: (a) समाज-सांस्कृतिक

29. तीसरी कक्षा का मोहित अकसर पढ़ते समय शब्दों की पुनरावृत्ति करता है। आप उसके पठन के बारे में क्या कहेंगे?
(CTET Dec. 2018)
(a) उसे पढ़ने में बहुत कठिनाई होती है
(b) वह अर्थ की खोज में पुनरावृत्ति करता है
(c) उसे शब्द पढ़ने में कठिनाई होती है
(d) उसे पढ़ना नहीं आता

Answer: (b) वह अर्थ की खोज में पुनरावृत्ति करता है

30. पढ़ने का प्रारंभ ______________ से ही हो और किसी उद्देश्य के लिए हो।
(CTET Dec. 2018)
(a) शब्द
(b) वाक्य
(c) अर्थ
(d) अक्षर

Answer: (c) अर्थ

31. भाषा अर्जित करने के संदर्भ में कौन-सा कथन उचित नहीं है?
(CTET Dec. 2018)
(a) यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।
(b) बच्चे भाषा के नियमों को आत्मसात् करते हैं।
(c) बच्चों को नियम बनाना सिखाया जाता है।
(d) यह एक सहज प्रक्रिया है।

Answer: (c) बच्चों को नियम बनाना सिखाया जाता है।

32. प्राथमिक स्तर पर बच्चों का भाषा-विकास सर्वाधिक रूप से निर्भर करता है-
(CTET July 2019)
(a) समृद्ध भाषिक परिवेश पर
(b) भाषा की व्याकरणिक जानकारी पर
(c) भाषा के कठोर आकलन पर
(d) भाषा की पाठ्य-पुस्तक पर

Answer: (a) समृद्ध भाषिक परिवेश पर

33. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का उद्देश्य है-
(CTET July 2019)
(a) पठन के द्वारा ज्ञानार्जन एवं आनंद प्राप्ति में समर्थ बनाना।
(b) विभिन्न साहित्यिक विधाओं की रचनाओं और रचनाकारों के नाम याद करना।
(c) विषय सामग्री के माध्यम से केवल कठिन शब्दों के अर्थ जानना।
(d) दूसरे के विचारों को शब्दशः दोहराने मात्र की कुशलता का विकास।

Answer: (a) पठन के द्वारा ज्ञानार्जन एवं आनंद प्राप्ति में समर्थ बनाना।

34. प्राथमिक स्तर की पाठ्य-पुस्तकों में विषय-वस्तु का फलक ____________ हो जिसमें ___________ के सरोकार झलकते हों। (CTET July 2019)
(a) उच्च, विद्यालय
(b) विस्तृत, अभिभावकों
(c) विस्तृत, समाज
(d) उच्च, समाज

Answer: (c) विस्तृत, समाज

35. ‘बच्चे अपनी जन्मजात भाषा अर्जन क्षमता के सहारे परिवेश में मौजूद भाषा अर्जित करते हैं।’
(CTET July 2019) यह कथन किसे महत्त्व नही देता?
(a) भाषा-नियमों में विस्तार को
(b) भाषा-अनुकरण करने को
(c) समृद्ध भाषा परिवेश को
(d) भाषा-नियमों में परिवर्तन को

Answer: (b) भाषा-अनुकरण करने को

36. प्राथमिक स्तर पर भाषा कौशलों का विकास ___________
(CTET July 2019)
(a) कठिन है
(b) साधन है
(c) साध्य है
(d) संभव नहीं है

Answer: (c) साध्य है

37. ‘सामाजिक अंतःक्रिया’ की अवधारणा ___________ से संबंधित है।
(CTET Dec. 2019)
(a) स्किनर
(b) पियाजे
(c) चॉम्स्की
(d) वाइगोत्स्की

Answer: (d) वाइगोत्स्की

38. स्किनर ने भाषा सीखने की प्रक्रिया में _____________ पर सर्वाधिक बल दिया।
(CTET Dec. 2019)
(a) अंतःक्रिया
(b) अनुकरण
(c) भाषा अर्जन क्षमता
(d) सृजनात्मकता

Answer: (b) अनुकरण

39. प्राथमिक स्तर पर भाषाई क्षमताओं का विकास _____________ है और साहित्य ____________ है।
(CTET Dec. 2019)
(a) साधन, साध्य
(b) साध्य, उद्देश्य
(c) साध्य, साधन
(d) उद्देश्य, साध्य

Answer: (c) साध्य, साधन

40. बच्चों के भाषा-विकास के लिए ज़रूरी है, बच्चों को-
(CTET 2020)
(a) व्याकरण सीखने के लिए प्रोत्साहित करना।
(b) साहित्य पढ़ने के लिए पुरस्कृत करना।
(c) अनुकरण के लिए प्रोत्साहित करना।
(d) भाषा-प्रयोग के अवसर देना।

Answer: (d) भाषा-प्रयोग के अवसर देना।

41. माया अकसर शब्दों को लिखते समय अक्षरों को छोटा-बड़ा लिखती है या उनके बीच समान दूरी नहीं रख पाती। माया संभवतः____________ के कारण ऐसा करती है।
(CTET 2020)
(a) डिस्प्राफ़िया
(b) अरुचि
(c) लापरवाही
(d) अज्ञानता

Answer: (a) डिस्प्राफ़िया

42. ‘भाषा अर्जन क्षमता’ सिद्धांत _____________ से संबंधित है।
(CTET 2020)
(a) स्किनर
(b) वाइगोत्स्की
(c) चॉम्स्की
(d) पियाजे

Answer: (c) चॉम्स्की

43. भाषा का मनुष्य की ____________ और मनुष्य के ___________ के साथ गहरा संबंध होता है।
(a) अस्मिता, विचार
(b) वैचारिकता, व्यापार
(c) अस्मिता, व्यापार
(d) व्यावहारिकता, व्यवहार

Answer: (a) अस्मिता, विचार

44. संयुक्त परिवारों में बच्चों का भाषा-विकास अपेक्षाकृत बेहतर होता है। इसका आधार है-
(CTET 2020)
(a) परस्पर अंतःक्रिया
(b) परस्पर प्रश्नोत्तर
(c) बड़ों की परिपक्व भाषा
(d) बच्चों द्वारा बड़ों का अनुकरण

Answer: (a) परस्पर अंतःक्रिया

45. पहली-दूसरी कक्षा में अनेक बच्चे हिंदी भाषा सीखते समय अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हैं। यह-
(CTET 2020)
(a) वैध नहीं है।
(b) बहुत गलत है।
(c) स्वीकार्य है।
(d) अस्वीकार्य है।

Answer: (c) स्वीकार्य है।

46. प्राथमिक स्तर पर पठन योग्यता का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सबसे अधिक उपयुक्त है?
(CTET Dec. 2021)
(a) वर्णमाला की पहचान करना
(b) विराम चिह्नों का ज्ञान
(c) पाठ को समझना
(d) पठन में प्रवाह

Answer: (c) पाठ को समझना

47. वह विधि जो शारीरिक क्रिया एवं भाषा के समन्वयन पर आधारित है। उसे _________ कहते हैं। (CTET Dec. 2021)
(a) कार्य आधारित भाषा अधिगम
(b) पूर्ण शारीरिक प्रतिक्रिया
(c) सहयोगात्मक (सहकारी) भाषा अधिगम
(d) संप्रेषणात्मक भाषा शिक्षण

Answer: (b) पूर्ण शारीरिक प्रतिक्रिया

48. बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की पूर्व अपेक्षित शर्ते क्या हैं?
(a) सुनना, बोलना एवं अंकगणित
(CTET Dec. 2021)
(b) पढ़ना, लिखना एवं अंकों के साथ मूल संक्रियाएँ
(c) लिखना, पढ़ना एवं पर्यावरण अध्ययन
(d) पढ़ना, लिखना एवं अंकों के साथ खेलना

Answer:  (b) पढ़ना, लिखना एवं अंकों के साथ मूल संक्रियाएँ

49. निम्नलिखित में कौन-सा विकल्प, पठन-पूर्व गतिविधि के लिए सहायक है?
(CTET Dec. 2021)
(a) पाठ्य सामग्री का अनुवाद करना।
(b) अनुमान लगाने का कार्य।
(c) शिक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री का सारांशीकरण करने के लिए कहना।
(d) व्याकरणिक संरचनाओं का शिक्षण।

Answer: (b) अनुमान लगाने का कार्य।

50. दैनिक समाचार-पत्र पठन के लिए कौन-सी विधि प्रयुक्त की जाती है?
(CTET 2022)
(a) विस्तृत पठन
(b) बारीकी से पठन
(c) विस्तारपूर्वक पठन
(d) सरसरी तौर पर पठन

Answer: (d) सरसरी तौर पर पठन

51. एक कुशल पाठक बनने के लिए ज़रूरी है कि प्रतिदिन के जीवन से और विभिन्न विषयों से अर्जित ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए लिखित सामग्री के बारे में तर्क करना सीखना। इसका तात्पर्य यह हुआ कि ‘कुशल पठन’ __________ है।
(CTET 2022)
(a) प्रवाहपूर्ण
(b) रचनात्मक
(c) विस्तृत
(d) डिकोड करना

Answer: (b) रचनात्मक

52. जीवा कुछ विशेष सूचना जानने के लिए कोई एक पाठ्य सामग्री पढ़ती है। इस प्रकार के पठन को क्या कहते हैं?
(CTET 5 Jan. 2022)
(a) बारीकी से पठन
(b) सरसरी तौर पर पठन
(c) द्रुतगामी पठन
(d) गहन पठन

Answer: (a) बारीकी से पठन

53. भाषाओं के अधिगम के बारे में कौन सी बात सही नहीं है?
(CTET 5 Jan. 2022)
(a) मातृभाषा बेहतर संजानात्मक वृद्धि में मदद करती है।
(b) मातृभाषा दूसरी भाषाओं के अधिगम को बाधित करती है
(c) मातृभाषा अंतः वैयक्तिक संप्रेषण कौशलों को सुगमता प्रदान करती है।
(d) मातृभाषा में सीखने से अवधारणात्मक समझ में बढ़ोत्तरी होती है।

Answer: (b) मातृभाषा दूसरी भाषाओं के अधिगम को बाधित करती है

54. भाषा अधिगम और अर्जन के बारे में कौन-सा सही नहीं है?
(CTET 5 Jan. 2022)
(a) यदि अवसर और परिवेश दिया जाए तो सभी बच्चे अनेक भाषाएँ सीख सकते हैं।
(b) प्रथम भाषा दूसरी भाषा के अधिगम में व्यवधान डालती है।
(c) भाषा अधिगम अर्थ से शुरू होना चाहिए और फिर उसके स्वरूप को समझने की बात होनी चाहिए।
(d) प्रथम भाषा द्वितीय भाषा के अधिगम को समर्थित करती है।

Answer: (b) प्रथम भाषा दूसरी भाषा के अधिगम में व्यवधान डालती है।

55. संज्ञानात्मक अधिगम सिद्धांत किस पर केंद्रित नहीं है?
(CTET 6 Jan. 2022)
(a) मनुष्य अंतर्निहित भाषा यंत्र के साथ जन्म लेते हैं
(b) त्रुटियाँ अधिगम प्रक्रिया का अभिन्न अंग है
(c) भाषा आदत निर्माण की प्रक्रिया के माध्यम से सीखी जाती है
(d) भाषा तार्किकता तथा मानसिक प्रक्रियाओं के द्वारा सीखी जाती है

Answer: (c) भाषा आदत निर्माण की प्रक्रिया के माध्यम से सीखी जाती है

56. कक्षा I की भाषा की पाठ्यपुस्तक में पहले पृष्ठ पर मेले के दृश्य का चित्र छपा हुआ है। जिसमें कोई शब्द या वाक्य नहीं लिखा हुआ है। शिक्षार्थियों के लिए इसका क्या उद्देश्य है?
(CTET 6 Jan. 2022)
(a) चित्रों को देखने में मज़ा आता है
(b) चित्र को समझना तथा विश्लेषण करना
(c) उन्हें ऐसे चित्र बनाने के अवसर प्रदान करना
(d) पुस्तक पठन में उनके धैर्य में वृद्धि करना

Answer: (b) चित्र को समझना तथा विश्लेषण करना

57. भाषा, भाषा अधिगम की प्रकृति और शिक्षण-शास्त्रीय व्यवस्थाओं में दोनों की अनुप्रयोगिता के बारे में सैद्धान्तिक स्थितियों एवं मतों को क्या कह सकते हैं?
(CTET Aug. 2023)
(a) उपागम
(b) युक्ति (टेकनीक)
(c) पाठ्यक्रम
(d) विषय-वस्तु

Answer: (a) उपागम

58. ‘टॉप-डाउन’ से आशय है- ‘समग्र अर्थ पर ध्यान देना’। ‘अधोमुखी (बॉटम-अप)’ से क्या आशय है?
(CTET Aug. 2023)
(a) पाठ्य-वस्तु के शब्दों और वाक्यों पर ध्यान देना
(b) लघु-उत्तरीय प्रश्न पूछने पर ध्यान देना
(c) पाठ्य-वस्तु और अमूर्त विचारों के सार पर ध्यान देना
(d) पठन-पूर्व पर ध्यान देना

Answer: (a) पाठ्य-वस्तु के शब्दों और वाक्यों पर ध्यान देना

59. एक छोटी बच्ची कोई एक पुस्तक उठाती है, उसे सीधी तरफ से पकड़ती है, और उसके पृष्ठ पलटती है। इन सबमें क्या सम्मिलित है?
(CTET Aug. 2023)
(a) उद्गामी गुणधर्म
(b) उद्गामी समाधान कौशल
(c) उद्गामी (इमरजेन्ट) साक्षरता कौशल
(d) उद्गामी पाठ्यचर्या

Answer: (c) उद्गामी (इमरजेन्ट) साक्षरता कौशल

60. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): शिक्षार्थी भाषा अर्जित करते हैं क्योंकि वे ऐसा करने के लिए आनुवंशिक रूप से पूर्वानुकूलित होते हैं और ऐसे में परिवेश की कोई भूमिका नहीं होती है।
तर्क (R): भाषा अर्जन में शिक्षार्थी-केन्द्रित कक्षायी परिवेश का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।
(CTET Aug. 2023)

(a) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(b) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
(c) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(d) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R) , (A) की सही व्याख्या नहीं है।

Answer: (b) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।

61. कोई भी व्यक्ति किसके द्वारा सर्वाधिक उपयुक्त तरीके से द्वितीय भाषा सीख सकता है?
(CTET Jan. 2024)

(a) श्रव्य भाषिक विधि के अनुसार संवादों को दोहराना और अभ्यास करना।
(b) लक्ष्य भाषा के किसी वाचन पाठयक्रम में दाखिला लेकर
(c) ऐसी कक्षा जहां आप व्याकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हैं और अध्यापक से सहायता प्राप्त करते हैं।
(d) अपने समाज में सहजात वाचकों (मूलभाषा बोलने वालों) के सतत सम्पर्क के माध्यम से।

Answer: (d) अपने समाज में सहजात वाचकों (मूलभाषा बोलने वालों) के सतत सम्पर्क के माध्यम से।

62. इस प्रकार के पठन के कुछ अधिगम उद्देश्य और कार्य हैं। शिक्षार्थियों से अपेक्षा रहती है कि वे विषयवस्तु को विस्तार से ध्यानपूर्वक और सावधानीपूर्वक पढ़ें, यह है:
(CTET Jan. 2024)
(a) निर्देशित पठन
(b) आनन्द के लिए पठन
(c) विस्तृत पठन
(d) गहन पठन (इटैंसिव)

Answer: (d) गहन पठन (इटैंसिव)

63. पाठ के आरंभ में एक अध्यापक ने अपनी कक्षा के शिक्षार्थियों को समूहों में बाँटा और कहा कि अभी हाल ही में पढ़े गए समाचार पत्र के रुचिकर आलेख के बारे में बात करें। बोलने (वाचन) की यह गतिविधि किसलिए है?
(CTET Jan. 2024)
(a) निर्देशित मौखिक अभ्यास
(b) सक्रिय श्रवण
(c) मौखिक प्रवाह अभ्यास
(d) नियंत्रित मौखिक अभ्यास

Answer: (c) मौखिक प्रवाह अभ्यास

64. बच्चों का संज्ञानात्मक विकास और भाषा:
(CTET Jan. 2024)
(a) विकास में कोई संबंध नहीं है
(b) उस संस्कृति और समुदायों से घनिष्ठ रूप से संबंधित है जिनमें बच्चे रहते हैं।
(c) उद्दीपक प्रतिक्रिया संबंध के सिद्धांत और अनुकरण की प्रक्रिया से संबंधित है।
(d) मनुष्य का सहजात उपकरण है जिसके द्वारा वह भाषा में निपुणता प्राप्त करता है।

Answer: (b) उस संस्कृति और समुदायों से घनिष्ठ रूप से संबंधित है जिनमें बच्चे रहते हैं।

65. “भाषा अधिगम एक गहन प्रक्रिया है जो जन्म के समय से शुरू होती है और जीवन पर्यन्त चलती है।”
(CTET Jan. 2024) क्या आप इस कथन से सहमत या असहमत हैं?
(a) मैं इस कथन से आंशिक रूप से सहमत हूँ।
(b) मैं इस कथन से आंशिक रूप से असहमत हूँ।
(c) मैं इस कथन से सहमत हूँ।
(d) मैं इस कथन से असहमत हूँ।

Answer: (d) मैं इस कथन से असहमत हूँ।

66. जब भाषा स्वाभाविक रूप से सीखी जाती है, बिना किसी व्यवस्थित अभ्यास के, तब इसे क्या कहा जाता है?
(a) अर्जन
(b) स्वीकृति
(c) अधिगम
(d) विद्वत्ता

Answer: (a) अर्जन

67. अध्यापन की दुनिया में प्रवेश करने के बाद आपने अनुभव किया कि पाठ्यपुस्तक की शुरुआत में शिशुगीत और चित्र कथाएँ होती हैं और अन्त में वर्णमाला होती है। भाषा शिक्षणशास्त्र में इस प्रकार की व्यवस्था किस उपागम के अन्तर्गत आएगी?
(a) टॉप डाउन उपागम (उर्ध्व अधोगामी)
(b) इक्लैक्टिक उपागम (उदार वादी)
(c) सौन्दर्यात्मक उपागम
(d) बॉटमअप उपागम (अधो शीर्षगामी)

Answer: (a) टॉप डाउन उपागम (उर्ध्व अधोगामी)

68. आज राजू विद्यालय जा रहा है, इसलिए वह बहुत खुश है। अपने परिवार का वह पहला व्यक्ति है जो विद्यालय जा रहा है। उसके परिवार में इससे पहले कोई भी नही, यहाँ तक कि उसके अभिभावक कभी विद्यालय नहीं गए। राजू को किस शिक्षार्थी के रूप में जानेंगे?
(a) द्वितीय पीढी
(b) हाशियाकृत
(c) अल्पसंख्यक
(d) प्रथम पीढी

Answer: (d) प्रथम पीढी

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Child pedagogy 100 Questions

1. Which of the following statement about development is...

New post

37. Which among the following are not the learning...

Heredity & environment

1. Parents should play a _________ role in the...

Mathematics Fasttrack

# fast-track mathematics   1. The graph of a quadratic polynomial...