नमस्कार! आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की शुरुआत करेंगे। वहीं, बालोतरा में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आ रहे हैं, जहां वह नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पचपदरा रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही कई युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। आज ही जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास भी किया जाएगा।
पूरे रिफाइनरी परिसर में 28 हजार किलोमीटर लंबी केबल बिछाई गई है, जिसकी कुल लंबाई पृथ्वी के व्यास से भी दोगुनी बताई जाती है। इसके अलावा यहां निर्मित 125 मीटर ऊंचा कोक डोम इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण है, जिसे गोल गुम्बज से करीब तीन गुना बड़ा माना जाता है।
निर्माण कार्य में 16 लाख घन मीटर कंक्रीट का उपयोग किया गया, जो बुर्ज खलीफा के निर्माण में इस्तेमाल कंक्रीट से लगभग पांच गुना ज्यादा है। वहीं, करीब तीन लाख मीट्रिक टन स्टील लगाया गया, जो एफिल टॉवर में उपयोग हुए स्टील से लगभग 40 गुना अधिक है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here